Search

घाटशिला : प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह राज्य सभा सदस्य प्रतिनिधि सनत काल्टू चक्रवर्ती के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के कार्यों में तेजी लाया जाए. सनत काल्टू चक्रवर्ती ने बताया कि घाटशिला अनुमंडल में डेंगू , मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य मच्छर जनित रोग काफी तेजी से फैल रहे हैं. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. मच्छर जनित ये बीमारी काफी तेजी से फैल रहे हैं. इन बीमारियों को लेकर लोगों में भय और दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-raid-in-mango-on-information-of-making-fake-certificates/">जमशेदपुर

: फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की सूचना पर पुलिस का मानगो में छापा

धीमी गति से हो रहा आवश्यक दवाइयों का छिड़काव

इस समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त ने मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करने का आदेश दिया है. परंतु जमीन पर कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है जिससे जनता में काफी आक्रोश है. मांग करते हैं की युद्धस्तर पर इन बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय किए जाएं. एक अन्य मामले में चकवर्ती ने ग्रामीणों के समस्या को लेकर मजिस्ट्रेट केशव भारती से मिलकर ग्रामीणों की समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने का मांग की. मौके पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बादल गिरी, मोइनुद्दीन, गोपाल शर्मा, प्रकाश रॉय, जूलियन तिर्की, राजा दत्ता, देबू भकत, भुजंग मन्ना, मो. परवेज हयात, जय नारायण देव, रोहित नमाता, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp