Search

 
 
 

घाटशिला : सड़क मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार अंबेडकर चौक से लेकर हाथीजोबड़ा पुलिया तक सड़क मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान एचसीएल कंपनी गेट के पास बैरियर लगाकर सड़क को जाम कर दिया और विरोध जताया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, यूनियन नेता अखिलेश्वर सिंह व कॉल्टू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन गया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कंपनी गेट से लेकर हाथीजोबड़ा पुलिया तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. कई बार कंपनी को आग्रह करने के बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है. सड़क की मरम्मत नहीं होने से उस पर गुजरने वाले हजारों लोग प्रतिदिन परेशान ही नहीं होते हैं ,बल्कि गिरकर घायल भी हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-exhibition-of-rare-coins-in-tulsi-bhavan-from-6th/">जमशेदपुर

: तुलसी भवन में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी 6 से

आश्वसान के बाद हटा जाम

कांग्रेस नेताओं ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत किये जाने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है. इधर, सड़क जाम की सूचना पर कंपनी प्रबंधन एवं मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की. कंपनी प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वसान दिया कि 10 दिनों के अंदर मरमम्त कार्य शुरु कर दिया जाएगा. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सड़क से जाम हटाया. मौके पर संजय बोस, जगमोहन शर्मा, कन्हैया शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकास राय, मानव दास, सामतो कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही