Search

घाटशिला : सीधे जनता से जुड़े और समस्याओं का निराकरण करें कार्यकर्ता : सोरेन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को विधायक रामदास साेरेन की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड समिति की एक बैठक हुई. इसमें विधायक ने विभिन्न मोर्चा का गठन करने का आदेश प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा को दिया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड की जनता, सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ उद्योगपति में हेमंत सरकार के प्रति आस्था बढ़ी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सीधे जनता से जुड़े एवं समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-and-ssp-held-a-meeting-regarding-law-and-order-sdm-and-other-officials-attended/">जमशेदपुर

: विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

बैठक में प्रखंड समिति द्वारा सात पंचायतों में पंचायत समिति के पुनर्गठन करने की मांग की गई, जिसे बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक ने स्वीकृत प्रदान की. कनास एवं नूतनगढ़ पंचायत समिति का पुनर्गठन कर दिया गया. अन्य पांच पंचायतों में सर्वसम्मति न होने के कारण विधायक ने प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे पंचायत में बैठक कर कमेटी को गठित करें. साथ ही साथ झारखंड श्रमिक संगठन का गठन किया. संगठन के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. बैठक में जगदीश भगत, मुखिया विक्रम टुडू, मुखिया अर्जुन मांडी, शरबत मुर्मू, धीरेन पाल, कमल मंडल, चेतन मुर्मू, रंजीत उपाध्याय, श्यामा आदि समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp