Search

 
 
 

घाटशिला : चापड़ी गांव में हुई हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अंतर्गत चापड़ी गांव में बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को किया गया. इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. जिला परिषद सदस्य के साथ काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना की. पुजारी सुधीर मिश्रा न विधिवत पूजा करायी. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि क्षेत्र में आस-पास बजरंगबली की कोई मंदिर या प्रतिमा नहीं थी. गांव के लोगों को पूजा-अर्चना के लिए दूसरे गांव या शहर के मंदिरों में जाना पड़ता था. बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने से पूजा-अर्चना करने में लोगों को आसानी होगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर पिंटू गोराई, रजनी गोराई,राजेश गोराई,सुमन गोराई, माणिक गोराई, विकास गोराई समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parents-association-demands-action-against-principal-of-convent-school/">जमशेदपुर

: अभिभावक संघ ने कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही