Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर मउभंडार स्थित बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर आम तथा खास जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया. मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शंकर कालिंदी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित घाटशिला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी लखन मार्डी ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा. उन्होंने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया जा सके. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-mazdoor-sangharsh-sangh-celebrated-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti/">नोवामुंडी

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

यह रहे मौके पर मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री पिंटू साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, दिनेश जयसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके अलावा आईसीसी कंपनी के ईडी एसएस शेट्टी यूनियन महासचिव ओमप्रकाश सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंह देव, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, ऑक्सफोर्ड कान्वेंट दाहीगोड़ा के बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही