Search

घाटशिला : लचर विद्युत व्यवस्था के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लचर विद्युत व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया. प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने शहर के लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि नियमित विद्युत आपूर्ति की जाए. जब हम बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करते हैं तो विद्युत भी हमें नियमित रूप से चाहिए. इसे सुनिश्चित करना कार्यपालक अभियंता की जवाबदेही है. उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में 12 से 14 घंटे की विद्युत कटौती से प्रचंड गर्मी में लोग बेहाल हैं. यहां के जनप्रतिनिधि कुंभकरणी निंद्रा में सो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-take-out-rally-against-fake-electricity-bill/">चाईबासा

: फर्जी बिजली बिल के विरोध में लोगों ने निकाली रैली

जनप्रतिनिधि को लोगों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं

किसी भी जनप्रतिनिधि को क्षेत्र के लोगों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं. बाध्य होकर कर उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है. कार्यपालक अभियंता आनंद विहारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द विद्युत समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात मिल जाएगी. कोडरमा में कुछ तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुवार से ही विद्युत कटौती में सुधार की जाएगी. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रणजीत ठाकुर, विजय कुमार पांडेय, अधिवक्ता रतन चटर्जी, भाजपा नेता प्रदीप कुमार साह, कांग्रेस नेता अमित राय, रामजी मौर्य, नवल किशोर शर्मा सहित अन्य उपभोक्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp