Search

घाटशिला : खड़े ट्रेलर को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक का पैर कटा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा पेट्रोल पंप के आगे एनएच-18 फोरलेन पर रविवार की दोपहर खड़े ट्रेलर को पीछे से एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कंटेनर के चालक का बांया पैर केबिन में बुरी तरह फंसा गया. कंटेनर जमशेदपुर की ओर जा रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला एवं 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल कर दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-farmers-cultivating-hot-paddy-are-worried-about-wild-elephants/">बहरागोड़ा

 : जंगली हाथियों से चिंतित हैं गरमा धान की खेती करने वाले किसान

कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

डॉ शंकर टुडू ने बताया कि चालक भोला सिंह बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत बैकुंठपुर बबुआरा गांव का रहने वाला है. उसका बांया पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट गया है. काफी रक्त बह जाने के कारण इसे बेहतर इलाज की जरूरत है. इसलिए उसे एमजीएम भेजा गया है. दुर्घटना में कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. समाचार लिखे जाने तक कंटेनर और टेलर फोरलेन के ऊपर ही खड़ी थी. पुलिस दोनों वाहन को फोरलेन से हटाने में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp