Search

 
 
 

घाटशिला : अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने अनुमंडल अस्पताल में किया धरना-प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ एवं झारखंड पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तत्काल स्थायी करने का मांग कर रहे थे. इस संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि 17 जनवरी से अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर है. 24 जनवरी से रांची में अनुबंध कर्मचारियों का भूख हड़ताल शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-special-branch-got-new-building-for-office-dsp-inaugurated/">आदित्यपुर

: विशेष शाखा को मिला कार्यालय के लिए नया भवन, डीएसपी ने किया उद्घाटन

चुनाव के वक्त हेमंत सोरेन ने स्थाई करने का दिया था आश्वासन

सुशीला मुर्मू ने कहा कि चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुबंध कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि सरकार बनने के 6 महीने के अंदर सभी को स्थाई किया जाएगा परंतु 3 वर्ष गुजर गए अब तक सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. सरकार द्वारा मिलने वाले मानदेय से परिवार चलाना तथा बच्चों का भविष्य बनाना संभव नहीं है. जल्द से जल्द सरकार हमारी मांगों को पूरी करें. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वीणा हेम्ब्रम, रेनू कुमारी, श्वेता होरो, दिलीप कुमार महतो, रीता महतो, कल्पना महतो, ललिता सिन्हा सहित काफी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही