Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: एक अगस्त से काम से बैठाए गए मऊभंडार आइसीसी कंपनी के ठेका मजदूर ने की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : रितेश पातर नामक 35 वर्षीय ठेका मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मऊभंडार ओपी क्षेत्र स्थित बाबू लाइन में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है. वह एचसीएल- आईसीसी में ठेका मजदूरी का काम करता था. पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था. उसे कंपनी में काम नहीं मिल रहा था. इसके कारण वह आर्थिक तंगी से काफी परेशान था. बताया जाता है कि रात के करीब 11 बजे वह पास के ही दूसरे घर में चला आया. घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे पर झूल गया. घर में उसकी मां, पत्नी, एक बेटा और भाई तथा भाई का परिवार है. इन्हें जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी.

बच्चों की स्कूल फीस, घर का भाड़ा भी बकाया था

पुलिस पहुंची और रात में ही रितेश को फंदे से उतार कर मऊभंडार स्थित कंपनी के अस्पताल में लाया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक के परिजनों की मांग है कि कंपनी मृतक की पत्नी को नौकरी दे और 10 लाख रुपये मुआवजा के रूप में दे. मृतक की पत्नी बुलबुल पातर ने बताया कि एक अगस्त से काम नहीं मिल रहा था. इसके कारण बच्चे की स्कूल फीस, बिजली का बिल और घर का भाड़ा बकाया था. स्थिति यह थी कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया था. इसके कारण वह काफी परेशान रहते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही