Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दंपती ने पुलिस पर लगाया 2.70 लाख रुपये छीनने का आरोप

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के नया बनकटी निवासी मनोरंजन महाकुड़ एवं उसकी पत्नी ममता महाकुड़ ने पुलिस पर 2.70 लाख रुपये जबरन छीन लेने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पीड़ित दंपती ने जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ कालिंदी सहित अन्य ग्रामीणों को सूचना दी. जिला परिषद सदस्य शनिवार को मनोरंजन तथा उनकी पत्नी ममता को लेकर घाटशिला थाना पहुंचे. थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता से आग्रह किया कि इलाज के लिए घर पर पैसा रखा था जिसे पुलिस छापामारी के दौरान लेकर चली आई है. थाना प्रभारी ने टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी पैसे लेकर आने की बात नहीं बताई. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/woman-urinating-in-flight-court-sends-shankar-mishra-to-14-day-judicial-custody/">फ्लाइट

में महिला पर पेशाब मामला : शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

एसएसपी से मिलकर करेंगे शिकायत

अब इस मामले को लेकर पीड़ित दंपती पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे. मनोरंजन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों गांजा को लेकर छापामारी करने पुलिस उनके घर गई थी उस समय ही पुलिस ने पैसे छीन लिए थे. दूसरे दिन ग्रामीणों के साथ थाने में आकर जानकारी देने पर थाना प्रभारी ने कहा था कि अगर ऐसी बात है तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे. शनिवार को पुलिस ने पैसे लेने की बात से साफ इंकार कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पर पूरी तरह झूठा आरोप लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही