Search

 
 
 

घाटशिला : आंख का ऑपरेशन कर कांच की गोली लगाने के मामले में सीएस ने पीड़ित से की पूछताछ

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कीताडीह गांव निवासी गंगाधर सिंह की आंख निकाल कर कांच की गोली लगाने के मामले में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे सिविल सर्जन साहिर पाल अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचे. सिविल सर्जन ने गंगाधर सिंह और उसकी पोती उर्मिला सिंह से लगभग एक घंटे पूछताछ कर जानकारी ली. उन्होंने पीड़ित गंगाधर सिंह को आश्वासन दिया कि एक पक्ष के संबंध में जानकारी मिल गई है. अब अस्पताल प्रबंधन से भी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन साहिर पाल ने पत्रकारों को बताया कि चिकित्सक का काम मरीजों को स्वस्थ करना है ना कि किसी तरह की लापरवाही व गलती करना. केसीसी नेत्र अस्पताल कालीमाटी रोड जमशेदपुर के चिकित्सक द्वारा निश्चित रूप से लापरवाही व गलती हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-father-sold-the-land-to-anand-bihari-dubey-now-the-son-is-obstructing/">जमशेदपुर

: आनंद बिहारी दुबे को पिता ने बेच दी जमीन, अब बेटा लगा रहा अड़ंगा
यह गंगाधर सिंह द्वारा बताए जाने से प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि कानून संगत जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी. सर्वप्रथम अस्पताल को बंद कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सक से भी जानकारी ली गई है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कांच की गोली आज से पहले हमने कभी नहीं देखी थी. आंख में आईबॉल लगाया जाता है, वह इससे पूरी तरह अलग होती है. पूछताछ के दौरान घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शंकर टूडू, जिला परिषद सदस्य करण सिंह और माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही