Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संस्कृति संसद क्लब की ओर से 14 मई को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला संस्कृति संसद क्लब दाहीगोड़ा की एक बैठक शुक्रवार को क्लब भवन में आयोजित हुई. इसमें कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष में 14 मई को शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में क्लब के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि 14 मई को कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर शोभा यात्रा निकलेगी. इसमें ट्रक पर कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा के साथ स्टेज बनाया जाएगा जिस पर रविंद्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य आदि प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-100-result-of-dmps-in-cbses-tenth-board-examination/">चांडिल

: सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में डीएमपीएस का परीक्षाफल शत प्रतिशत

बैठक में एक वर्ष का कार्यक्रम तैयार किया

शोभा यात्रा यूनियन ऑफिस मऊभंडार से मुख्य सड़क होते हुए दहीगोड़ा, फुलडूंगरी गोपालपुर रेलवे फाटक होते हुए स्टेशन चौक पहुंचेगी. इस दौरान मानसी चटर्जी एवं ग्रुप तथा शिल्पी सरकार ग्रुप के द्वारा रविंद्र संगीत आदि की प्रतुती देंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में क्लब के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूरे एक वर्ष का कार्यक्रम तैयार किया गया है. जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर मुख्य रूप से क्लब के उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दास, साधु चरण पाल, सचिव संदीप राय चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप रूद्र, प्रदीप भद्र समुद्र कलन करण सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही