Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत अंतर्गत चाकदोहा गांव में बुधवार को सार्वजनिक शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भोक्ता उड़ान एवं रजनी फोड़ा का आयोजन किया गया. यहां पुरुलिया एवं सरायकेला से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. इसके आलावा संथाली ड्रामा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व विशिष्ट अतिथि मुखिया फागु सोरेन ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. बेलडीह (पोटका) को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार, चोपला (ओडिशा) को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 8 हजार तथा बाघिया (ओडिशा) को तृतीय पुरस्कार के रूप में 6 हजार रुपये प्रदान किया गया. इस मौके पर उप मुखिया बिशु टुडू, ग्राम प्रधान बायाराम हेम्ब्रम, डॉ संग्राम सोरेन, सुनील मुर्मू, अमित महतो, सुनील महतो, नृपेंद्र नाथ महतो, कन्हाई लाल सोरेन समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-paid-tribute-to-martyr-dilip-besra-on-martyrdom-day/">घाटशिला
: शहादत दिवस पर शहीद दिलीप बेसरा को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
घाटशिला : सार्वजनिक शिव पूजा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment