Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बड़ाजुड़ी में रोहिणी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अंतर्गत बड़ाजुड़ी में रोहिणी पर्व के अवसर पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी जुवान जुमीद क्लब बड़ाजुड़ी के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार जनजातीय परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इसमें मुख्य रूप से आदिवासी कला संस्कृति केंद्र, जाहेर थान व कब्रिस्तान की चहारदीवारी शामिल है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/1790-candidates-gave-the-entrance-examination-of-excellent-school-at-four-centers-of-hazaribagh/">हजारीबाग

के चार केंद्रों पर 1790 अभ्यर्थियों ने दी उत्कृष्ट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

33 साल से होता आ रहा है कार्यक्रम

इसके अलावा पारंपरिक व्यवस्था के प्रधानों को बाइक भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि बड़ाजुड़ी का रोहिणी पर्व सांस्कृतिक समागम का प्रतीक है. 33 साल से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करना सराहनीय है. यहां हर वर्ग के लोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. विजेताओं को विधायक रामदास सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने पुरस्कृत किया. शांति डांस ग्रुप बिरसानगर को प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपया, नटराज डांस ग्रुप बुरुडीह को द्वितीय पुरस्कार 8,001 रुपया तथा रोरो ब्रदर्स टेल्को को 6,001 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cwc-and-labor-department-rescue-four-child-laborers/">किरीबुरू

: सीडब्ल्यूसी व लेबर डिपार्टमेंट ने चार बाल मजदूरों का किया रेस्क्यू

आदिवासी एवं कला संस्कृति केंद्र का विधायक ने किया शिलान्यास

इसके बाद बड़ाजुड़ी में 33 लाख से बनने वाले आदिवासी एवं कला संस्कृति केंद्र का विधायक व जिला परिषद सदस्य ने शिलान्यास किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया रायश्री सामाद, पंसस छायारानी साव, वकील हेम्ब्रम, सुनाराम सोरेन, काजल डॉन, आयोजन समिति के सुनाराम सोरेन, रायसेन सोरेन, सुराई सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही