Search

 
 
 

घाटशिला : संस्कृति सांसद क्लब ने जात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति सांसद क्लब दहीगोड़ा में गुरुवार को क्लब के सदस्यों के साथ अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बैठक की. इस दौरान दिसंबर माह में होने वाले दो दिवसीय जात्रा के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया. तापस चटर्जी ने बताया कि विभूति भूषण बंधोपाध्याय की ग्रंथीगार वृति के विकास को लेकर संस्कृति संसद की ओर से दो एवं तीन दिसंबर को बंगाल के सुपरहिट जात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-after-complaint-the-dealer-distributed-ration-without-deduction/">डुमरिया

: शिकायत के बाद डीलर ने बिना कटौती किए राशन का किया वितरण

लोक संस्कृति को बचाए रखने की कवायद

इस संबंध में जानकारी देते हुए जात्रा कमेटी के अध्यक्ष तपन महतो ने बताया कि विश्व भारतीय ओपेरा राधार चोखे जोले अगुन ( राधा के आंख जल रहा आग) जात्रा 2 दिसंबर को प्रस्तुत जाएगा, जिसकी मुख्य नायिका मिताली चक्रवर्ती है तथा 3 दिसंबर को उत्पल राय द्वारा निर्देशित मोरोनेर साथे सिंदूर खेला (मरने के साथ ही सिंदूर का खेल) नमक जात्रा की मुख्य नायिका पुवाली बासु है. उन्होंने बताया कि बंगाल लोक संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष जात्रा का आयोजन किया जाता है. बांग्ला समुदाय के लोगों को इस तरह का आयोजन का इंतजार रहता है. इसलिए इस वर्ष दिसंबर माह में आयोजन किया जाएगा. मौके प्रमुख रूप से संदीप राय चौधरी कंचन कर रमेन मंडल, सुभाजित सरकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही