Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बाइक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हरिणदुकड़ी-सोनाखुन सड़क पर गुरुवार की दोपहर दिल्ली गेट के पास मोटरसाइकिल व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार युवक सपन मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल साइकिल सवार युवक बागुला गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही हरिणदुकड़ी के ग्राम प्रधान मंगल मानकी एवं अन्य ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बुलाया लेकिन एंबुलेंस आने के पहले ही ग्रामीणों ने टेंपू में बैठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cait-demands-withdrawal-of-gst-on-unbranded-food-grains/">जमशेदपुर

: बिना ब्रांड के खाद्यान्न पर जीएसटी वापस लेने की कैट ने मांग की

अब तक 20 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं इस सड़क मार्ग

इस वर्ष अब तक 20 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इन सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो चुकी है. कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. दिल्ली गेट, रघुनाथडीह, तेतुलडांगा समेत दर्जनों गांव इस सड़क के किनारे बसे हैं. उक्त सड़क से लोग घाटशिला बाजार रोजाना आना-जाना करते हैं.

स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हो रही दुर्घटना

हरिणदुकड़ी-सोनाखुन मुख्य सड़क के बीच में स्पीड ब्रेकर नहीं रहने के कारण दुर्घटना हो रही है. ग्रामीणों ने कई बार संबंधित ठेकेदार व प्रशासन को स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, लेकिन अब तक यह कार्य नहीं हुआ. इस बारे में ग्राम प्रधान मंगल मानकी, दीपू अधिकारी, देवाशीष मन्ना आदि ग्रामीणों ने बताया कि हरिणदुकड़ी से सोनाखुन के बीच दो-तीन स्पीड ब्रेकर लगाना अति आवश्यक है. प्रशासन को इस दिशा में पहल करना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही