Search

Ghatshila: झारखंड में बेटी, रोटी और माटी पूरी तरह सुरक्षित- हेमंत सोरेन

Ghatshila (Rajesh Chowbey): झारखंड में हमारी बिटिया सुरक्षित है. हम बेटियों के लिए कई योजना चला रहे हैं ताकि हमारी बेटी सुरक्षित रहे. इसके लिए सावित्रीबाई फूलो योजना के तहत बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 लाख रुपये तक सरकार दे रही है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड से इंजीनियरिंग की पढ़ाई एवं उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को पढ़ने के लिए लोन लेने की जरूरत नहीं है. उक्त बातें घाटशिला प्रखंड के गंधनियां हाट मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.

भाजपा ने ईडी व सीबीआई लगाकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया – सीएम

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाई. वहीं  सरकार बनते ही राज्य ही नहीं पूरे विश्व में कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक हमारी सरकार काम नहीं कर पाई. इसके बाद काम की शुरुआत की तो भाजपा वालों ने ईडी और सीबीआई को पीछे लगाकर हमारी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया.

राज्‍य के हर वृद्ध महिला व पुरुष को पेंशन

उन्होंने कहा कि हमने कानून बनाया है कि राज्य का कोई भी वृद्ध महिला-पुरुष पेंशन के बगैर नहीं रह सकता. ठीक उसी प्रकार हमने विधवा पेंशन शुरू किया. ऐसा नहीं कि 60 वर्ष के बाद विधवा पेंशन दिया जाएगा. जिस दिन से कोई भी हमारी बहन बेटी विधवा होती है तो उसी दिन से उसे विधवा पेंशन मिलने लगेगा.

मंईयां सम्मान योजना का भी जिक्र किया

हमने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू किया. इसमें प्रत्येक माह एक हजार रुपए का सम्मान राशि 18 वर्ष की उम्र से लेकर 49 वर्ष तक की बहन बेटी को लाभ दिया जा रहा है. दिसंबर माह से ही ढाई हजार रुपये प्रति महीने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामदास सोरेन को वोट देकर विजयी बनाएं ताकि महागठबंधन की सरकार बने. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काली पदो गोराई, कान्हु सामंत सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-2-35-lakh-seized-from-2-vehicles-at-chirkunda-interstate-check-post/">धनबाद

: चिरकुंडा इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर 2 वाहनों से 2.35 लाख रुपए जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//