Ghatshils (Rajesh Chowbey) : सास बहू के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती है. परंतु मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में एक दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आज भी बहू सास के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकती है. मंगलवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में एनएच 18 से अपनी सास शीला बागती 80 वर्षीय को बहू बेबी बागती ने गोद में उठाकर लगभग 500 मीटर की दूरी तय कर अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी तक पहुंचाई. घाटशिला थाना क्षेत्र के तामकपाल गांव की रहनेवाली बेबी बागती ने बताया कि अचानक सास की तबीयत बिगड़ गई. किसी तरह अनुमंडल अस्पताल के बाहर तक दूसरे के बाइक की मदद से पहुंची. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-meeting-of-principals-of-jamshedpur-department-of-vidya-vikas-samiti-concluded/">चांडिल
: विद्या विकास समिति के जमशेदपुर विभाग के प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न
: विद्या विकास समिति के जमशेदपुर विभाग के प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न
Leave a Comment