Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त विजया जाधव ने साप्ताहिक जनता दरबार सोमवार को अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में आयोजित की. जनता दरबार में आए लोगों से उपायुक्त ने बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया. इस दौरान कुल 16 विभागों के स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. सोना सोबरन धोती साड़ी योजनान्तर्गत कुल 112 सबर एवं अन्य आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती/लुंगी-साड़ी का वितरण किया गया. सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन के 05, निराश्रित महिला पेंशन के 05 तथा अन्य 122 लोगों को विभिन्न पेंशन योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया. कल्याण विभाग द्वारा 03 लोगों के बीच वन पट्टा वितरण तथा आपदा विभाग से 27 लोगों को आपदा मुआवजा राशि प्रदान किया गया. 16 महिला/सखी मंडल को कुल 8 लाख रूपए चेक के माध्यम से वितरित किया गया जो उनके संबंधित बैंक खाते में डीबीटी किया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Ghatshila-Janta-Darbar-1.jpg"

alt="" width="1280" height="591" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tiger-force-took-out-torch-procession-accusing-the-corporation-of-arbitrariness/">बोकारो

: टाइगर फोर्स ने निकाला मशाल जुलूस, निगम पर मनमानी का लगाया आरोप
इस मौके पर प्राप्त कुल 52 आवेदनों की संख्या में से विभागवार देखें तो मनरेगा 1, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 05, पीएम आवास 05, राजस्व (सीमांकन/नामांतरण) विवाद 05, जन्म/जाति प्रमाण पत्र 03, वन पट्टा 02, आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग हेतु 03, स्वास्थ्य विभाग 01, बिजली विभाग 01, सड़क से संबंधित 05, प्राकृतिक आपदा 03, नीलाम पत्र 01, शिक्षा विभाग 07, कृषि विभाग 01 तथा आधार सेंटर पर कुल 05 नए आधार कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्राप्त हुए. इस मौके पर विधायक घाटशिला रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार लोगों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, लोगों को जागरूक होते हुए अपने अधिकार को पाना है तथा योजनाओं का लाभ उठाना है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tiger-force-took-out-torch-procession-accusing-the-corporation-of-arbitrariness/">बोकारो

: टाइगर फोर्स ने निकाला मशाल जुलूस, निगम पर मनमानी का लगाया आरोप
इस मौके पर जनता दरबार में विधायक रामदास सोरेन, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, कार्यापलक दण्डाधिकारी जयप्रकाश करमाली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, विभिन्न विभागों के विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड तथा अंचल के कर्मी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही