Search

 
 
 

घाटशिला : तीन दिनों से लापता व्य​क्ति का शव राहरगुरु पहाड़ से बरामद, पुलिस कर रही जांच

 
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के बुरूडीह जंगल के समीप राहरगुरु पहाड़ से पुलिस ने शनिवार को एक शव बरामद किया. शव की पहचान धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह गांव के जयरामडीह टोला निवासी रंजीत सोरेन के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया है. पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में रंजीत सोरेन की मौत हुई है. पूरे मामले की जांंच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-met-with-cgpc-steering-committee-demanding-to-hold-elections-in-sitaramdera-gurdwara/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी संचालन समिति से मिला प्रतिनिधिमंडल,सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चुनाव कराने की मांग
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र होपना सोरेन ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बिमार थे और कभी भी घर से निकल जाया करते थे. बुधवार को वे बिना बताए घर से निकल गए. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला. शनिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है. मौत कैसे हुई यह कह पाना मुश्किल है. इस मामले में थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि स्वाभाविक मौत है. फिर भी पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही