Search

 
 
 

घाटशिला : धोबनी गांव के नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालीचिती पंचायत अंतर्गत धोबनी गांव स्थित नहर के पुलिया पर एक अज्ञात महिला का शव रविवार को पुलिस ने बरामद किया. समाजसेवी काली राम शर्मा की मदद से पुलिस ने नहर से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सड़ी गली शव को देख संदेहास्पद होने के कारण जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-drm-inspected-the-station-regarding-rail-project-awareness-program/">मनोहरपुर

: रेल परियोजना जागरुकता कार्यक्रम को लेकर डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

नहाने के क्रम में महिला डूबी

इस संबंध में घाटशिला थाना के एसआई घनश्याम कोड़ा ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कम से कम तीन-चार दिन पहले नहर में डूब गई होगी. शरीर फुला हुआ है साथ ही काफी दुर्गंध आ रही है. अज्ञात महिला का शव पानी में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. आसपास के थाना क्षेत्र में किसी महिला की गुमशुदगी की सूचना भी किसी ने नहीं दी है. प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया जा रहा है कि नहाने के क्रम में महिला डूब गई होगी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-workers-working-in-108-live-by-risking-their-lives/">बहरागोड़ा

: जान जोखिम में डालकर रहते हैं 108 में कार्यरत कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही