Search

 
 
 

घाटशिला : रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध की मिली लाश

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अचेत अवस्था में एक वृद्ध को जीआरपी पुलिस ने देखा. जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. उसके बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से समाजसेवी काली राम शर्मा ने दो अन्य लोगों की मदद से वृद्ध को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-result-of-bharat-sevashram-sangh-pranavanand-high-school-was-better/">घाटशिला

: भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद हाई स्कूल का रिजल्ट रहा बेहतर

अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हुई

अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू एवं डॉ. आरएन टुडू ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक को अज्ञात एवं संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया. स्टेशन के आसपास की दुकानदारों से पूछे जाने पर दुकानदारों ने बताया कि बुधवार की सुबह घूमते-घूमते लोगों से पानी और चाय मांगा. दुकानदारों ने उसे पानी और चाय देकर पूछताछ किया तो वृद्ध ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. घर परिवार के लोग उसे बेदखल कर घर से भगा दिया है. इसलिए मांग कर गुजर बसर कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alert-of-rain-and-thunderstorm-with-strong-wind-in-the-next-two-hours-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में अगले दो घंटे में तेज हवा के साथ वर्षा व वज्रपात का अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही