Search

 
 
 

घाटशिला : नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर का शव बरामद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के साढ़पुरा गांव निवासी 24 वर्षीय लापता शुभम भगत का शव 36 घंटे बाद शुक्रवार को बड़ाघाट गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी से मछुआरों ने निकाला. सूचना मिलने पर परिजन नदी तट पर पहुंचे और शव की पहचान शुभम भगत के रूप में की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है. बता दें कि अमाईनगर गांव के पास पुल से स्वर्णरेखा नदी में कूद कर गुरुवार की सुबह शुभम ने आत्महत्या कर ली थी. नदी में कूदने वाले की पहचान नहीं होने के कारण परिजनों ने थाना में शुभम के लापता होने की सूचना दी थी. हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर जमशेदपुर से गोताखोरों को बुला कर नदी में काफी खोजबीन की थी, परंतु कुछ पता नहीं चल सका था. इसके बाद परिजन निराश होकर वापस लौट गए थे. सुबह मछली पकड़ने उतरे मछुआरों ने शव को खोज निकाला. शुभम मेकॉन में इंजीनियर था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-football-competition-in-dudhiyashol-from-august-26/">चाकुलिया

: दुधियाशोल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 26 अगस्त से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही