Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : डीलर मरीजों के घर तक पहुंचा रहे राशन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आज तक तो नेटवर्क की समस्या को लेकर राशन डीलर पेड़ पर या पहाड़ पर चढ़कर नेटवर्क की तलाश करने के बाद राशन देते थे. पर अब राशन डीलर अस्पताल में पहुंचकर मरीज से अंगूठा लगवा कर राशन देने को मजबूर है. ऐसा ही वाकया शनिवार को देखने को मिला. घाटशिला शहरी क्षेत्र अंतर्गत राशन डीलर रमेश कुमार शर्मा घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीज का अंगूठा लगवाने के लिए मशीन लेकर अस्पताल पहुंचे. कार्डधारी शुरूमनी मुर्मू पिछले 2 माह से बीमार रहने के कारण राशन उठा नहीं पा रही थी. बाध्य होकर डीलर को अस्पताल में जाकर कार्डधारी का फिंगरप्रिंट लिया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-ddc-and-sdo-along-with-teachers-hurled-abir-gulal/">पाकुड़

: शिक्षकों के साथ डीडीसी व एसडीओ ने उड़ाये अबीर गुलाल

वृद्ध महिला ने डीलर के प्रति जताया आभार

वृद्ध महिला ने डीलर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 2 माह से बीमार हैं घर पर खाने को कुछ नहीं था 70 किलो अनाज मिलने से परिवार का किसी तरह भरण-पोषण होगा. पीला कार्ड धारियों को अब 35 किलो अनाज के साथ-साथ 3 किलो चीनी भी मिलने लगा है. डीलर ने बताया कि एक और दिव्यांग कार्डधारी कृष्णा कुमार है उसके घर भी जाकर फिंगरप्रिंट लेकर उनके घर भी राशन पहुंचाया जाएगा. वह दुकान तक आ नहीं पाता है. जरूरत पड़ने पर इन लोगों के घर तक राशन पहुंचा दी जाती है. इस व्यवस्था को देखकर अस्पताल में भर्ती मरीज को भी एक उम्मीद की किरण मिली है. कई डीलर तो बिना अंगूठा लगाए हैं राशन गटक जाते हैं इस डीलर ने एक मिसाल कायम किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही