Search

 
 
 

घाटशिला : सरकार के निर्णय के विरोध में डीलरों ने किया प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले घाटशिला के डीलरों ने सोमवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर एमओ को एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान डीलरों ने कहा कि सरकार का ऐसा निर्णय आया है कि जो डीलर 60 साल पार कर चुके होंगे और उनका निधन हो जाता है तो वैसे डीलरों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति नहीं मिलेगी. जिले में 70 प्रतिशत डीलर 60 की उम्र सीमा को पार कर चुके है, ऐसे में अगर उनके आश्रितों को अनुज्ञप्ति नहीं मिलती है तो उनके समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-srimad-bhagwat-week-knowledge-sacrifice-in-kitadih/">जमशेदपुर

: कीताडीह में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

डीलरों के मतंब्य से सरकार को अवगत करा दिया जाएगा - एमओ

डीलरों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का प्रखंड के सभी डीलर एवं एसोसिएशन घोर विरोध करते हैं. सरकार पुराने नियमों पर ही कायम रहे और डीलर चाहे जिस उम्र में मरे, उनके परिजनों को हर हाल में अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति देनी होगी. हालांकि डीलरों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के जवाब में एमओ ने कहा की डीलरों के मतंब्य से सरकार को अवगत करा दिया जायेगा. जहां तक नियमों की बात है तो इसको लेकर सरकार गाइड लाइन जारी कर चुकी है. मौके पर डिलरों में अभत कुमार, अनिल मंडल, समीर वरण दास, सुबल अधिकारी, शंकर महतो समेत दर्जनों डीलर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही