Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लू लगने से सुडीशोल गांव के रामराय मुर्मू की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सुडीशोल गांव निवासी रामराय मुर्मू की मौत लू लगने से बुधवार को हो गई. रामराय मुर्मू को उनके पुत्र सागेन मुर्मू अचेत अवस्था में अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल की चिकित्सक डॉ मुरली हांसदा ने जांच के बाद रामराय को मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में पुत्र सागेन मुर्मू ने बताया कि उनके पिता घर के पीछे पिछले दिनों आए आंधी पानी में गिरे पेड़ को काट रहे थे. काटते-काटते अचानक बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित करना दिया. हालांकि बुधवार को तेज धूप के कारण काफी गर्मी थी और गर्म हवाएं भी चल रही थी, हो सकता है कि लू लगने से ही उनकी मौत हुई हो. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-ucils-complaint-in-prime-ministers-office-ryotdars-demand-action/">मुसाबनी

: प्रधानमंत्री कार्यालय में यूसिल की शिकायत, रैयतदारों ने की कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही