Search

 
 
 

घाटशिला : कर्ज में डूबे ऑटो चालक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

 
Ghatshila (Rajesh Chaubey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के कोंदर रेलवे लाइन में मांझी पाड़ा के युवक राजू सिंह (25) ने रविवार को ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली. युवक का शव अप लाइन के खम्बा नंबर 221/23 में पड़ा था. इधर, सूचना मिलने पर गालूडीह थाना प्रभारी तथा आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार राजू सिंह मांझी पाड़ा का निवासी था और पेशे से ऑटो चालक था. विगत 5 जुलाई को चक्रधरपुर की लड़की से गालूडीह रंकिणी मंदिर में परिजनों की सहमति से उसकी शादी हुई थी. लोगों का कहना है कि राजू बहुत शांत स्वभाव का लड़का था. इसके साथ ही साथ वह कर्मयोगी था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-meeting-of-rjd-emphasis-was-given-on-the-strength-and-expansion-of-the-organization-2/">जमशेदपुर

: उत्तर प्रदेश संघ चुनाव की मतगणना जारी, टीम परिवर्तन जीत की ओर

परिवार का एक मात्र सहारा था राजू

राजू सिंह ही परिवार का एक मात्र सहारा था. विगत 20 वर्ष पहले उसके पिता की मौत दुर्घटना में हो गई थी. वह ऑटो चलाकर अपनी तीन बहनों और मां का भरण पोषण करता था. उसने उसी ऑटो के सहारे तीन बहन की भी शादी की थी. उसके बाद 5 जुलाई को उसकी परिजनों की उपस्थिति में रंकिणी मंदिर में उसकी शादी हुई थी. पत्नी ममता सिंह ने कहा कि पति दो दिनों से मानसिक तनाव में थे. उनपर कर्ज बहुत था. इसको लेकर ठीक से खाना पीना भी नहीं खा रहे थे. रात में उन्होंने भोजन किया था और बातचीत भी अच्छे से की थी. सुबह भी सब ठीक था, गालूडीह चौक जाने की बात कह कर निकले और अचानक मौत की खबर आई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही