Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बीडीओ से मिला झारखंड श्रमिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड श्रमिक संगठन (जेएमएम) के अध्यक्ष काजल डॉन के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से मुलाकात की. काजल डॉन ने बीडीओ से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा की. शिविर में श्रम विभाग द्वारा मजदूरों की समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा. बीडीओ से आग्रह किया कि इस शिविर की सफलता के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा. ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cadets-of-sns-vidya-mandir-participated-in-ncc-training-camp/">घाटशिला

: एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए एसएनएस विद्या मंदिर के कैडेट्स

श्रम से संबंधित सभी समस्या का समाधान किया जाएगा

इस शिविर में श्रम कार्ड, श्रम पंजीयन एवं श्रम से संबंधित कोई भी समस्या का निष्पादन किया जाएगा. इसके लिए प्रतिनिधि ने बीडीओ से कहा कि हम लोगों से जो मदद हो सकेगा उसके लिए हमारा संगठन आपके साथ है. इस मौके पर मुख्य रूप से कमल दास, दिल बहादुर सोनार, प्रताप दास, मृत्युंजय यादव, संतोष सिंह, हिमालय, मंजीत सिह, नीलकमल महतो, सीमंतो पाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही