Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में पंसस का प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड प्रमुख सुशीला टूडू के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रामदास सोरेन को मांग पत्र सौंपा. पंसस ने मांग किया कि घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित फुलडुंगरी कॉलेज रोड में 15वें वित्त आयोग से पंचायत समिति सदस्यों के अनुशंसा पर 6 दुकान का निर्माण किया गया है. मांग पत्र में एक दुकान अनुसूचित जाति एक दुकान अनुसूचित जनजाति एक दुकान विकलांग एवं एक दुकान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-acquitted-in-srileaders-owner-ashish-dey-murder-case/">जमशेदपुर

: श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी

पंसस मद से कराया गया है 6 दुकान का निर्माण

पंचायत समिति सदस्यों ने विधायक को बताया कि ऐसे समाज के दबे लोगों के मदद के लिए पंचायत समिति सदस्य मद से 6 दुकान का निर्माण कराया गया है. परंतु सरकारी गाइड लाइन में ऐसा कुछ भी वर्णित नहीं है जिससे इन लोगों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता मिल सके. विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उपायुक्त से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे. दुकान निर्माण में 22 पंचायत के 26 पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य रतन महतो, विश्वनाथ कालिंदी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही