Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : राजाबासा गांव में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र को निरस्त करने की मांग

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हेंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत राजाबासा गांव में टाटा मोटर्स द्वारा प्रस्तावित भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र निर्माण का विरोध शुरू हो गया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को अंचलाधिकारी राजीव कुमार को एक मांगपत्र सौंपा और प्रशिक्षण केंद्र को निरस्त करने की मांग की. इस संबंध में ग्राम प्रधान महेंद्र मुर्मू ने बताया कि राजाबासा गांव में प्लॉट नंबर 208, 260 274, 279, 283, 286, 555, 556 कुल रकबा 29.57 एकड़ जमीन है. इस सरकारी जमीन पर बरसों से अपने पुरखों के समय से गांव के गरीब किसान दखल करके रह रहे हैं तथा खेती बाड़ी करते आ रहे हैं. इस गांव में सिंचाई परियोजना अधिन सिंचित जमीन है. यहां के लोगों का एकमात्र पेशा कृषि है. जमीन जाने से किसानों के सामने भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-each-school-will-register-five-children-each-for-the-inspire-award-guidelines-given/">जमशेदपुर

: इन्सपायर अवार्ड के लिए पांच-पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन करायेंगे प्रत्येक स्कूल, दिये गये दिशा-निर्देश

विस्थापन को लेकर परेशान हैं ग्रामीण

जमीन का अधिग्रहण और औद्योगिक कंपनी की स्थापना से विस्थापन की समस्या भी उत्पन्न होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने 8 मई को गांव में ग्रामसभा कर सर्वसम्मति से प्रशिक्षण केंद्र का विरोध करने का निर्णय लिया. उन्होंने अंचलाधिकारी से आग्रह किया है कि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की कृपा की जाए. इस मौके पर मुख्य रूप से शिवराम मुर्मू, आशुतोष सोरेन, दशरथ मुर्मू, संदीप मुर्मू, सुकू मुर्मू, सुरेंद्र सोरेन, गौरंगो कर्मकार, नवीन मुर्मू, बहादुर मुर्मू, गणेश महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. ज्ञात हो कि टाटा मोटर्स द्वारा प्रस्तावित भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र के लिए सबसे पहले कीताडीह गांव में जमीन चिन्हित की गई थी. विरोध के कारण वहां भी इसे नहीं खोला जा सका. इसके बाद गुड़ाझोर, चुडिंदा एवं राजाबासा में भी टाटा मोटर्स द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र खोलने का विरोध शुरू हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही