Search

 
 
 

घाटशिला : शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शिक्षा विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना लागू कराने की मांग

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय घाटशिला में शिक्षा विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना का शिक्षक बहाली में अनुपालन नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को झामुमो नेता काजल डान ने अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि शिक्षा विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना क्रम संख्या 355 दिनांक 22 फरवरी 2022 का पालन नहीं किया जा रहा है. जिसका सख्ती से पालन करने के लिए आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-association-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-in-the-name-of-cm-regarding-various-demands/">घाटशिला

: विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम एसोसिशन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सरकार के आदेश की अवहेलना कर बहाली प्रक्रिया शुरू की गई है

उन्होंने कहा कि जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में सरकार के आदेश की अवहेलना कर प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने आग्रह किया है कि विद्यालय प्रबंधन को बहाली प्रक्रिया में सरकार की अधिसूचना का पालन किया जाय. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया है कि इस आदेश के पारित होने से झारखंड के मूलवासी तथा स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिलने में सुविधा होगी. उन्होंने आग्रह किया है कि उन्हें भरोसा है कि उनकी शिकायत पर जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल अधिसूचना का पालन होगा. इसे भी पढ़ें : जगन्‍नाथपुर:">https://lagatar.in/jagannathpur-dead-and-injured-bike-rider-identified-in-narsinghpur-road-accident/">जगन्‍नाथपुर:

नरसिंहपुर सड़क हादसे में मृत व घायल बाइक सवार की हुई पहचान

अधिसूचना का पालन करने से कुदा मार्डी को मिल सकता है मौका

उन्होंने कहा कि घाटशिला प्रखंड के झाटीझरना पंचायत स्थित भौमराडीह गांव के रहने वाले कूदा मार्डी जो कि शत प्रतिशत दिव्यांग हैं. उन्होंने वर्ष 2013 में B.Ed की परीक्षा पास की है उन्हें इस बहाली प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं थी जिसके कारण वे वंचित हो गए. कुदा मार्डी ने भी एसडीओ से आग्रह किया है कि झारखंड सरकार की अधिसूचना का पालन करने से उन्हें भी मौका मिल सकता है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती को आवेदन अग्रसारित करते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही