Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी छात्र संघ के अनुमंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुर्मू के नेतृत्व में शनिवार को घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है. अजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि नई शिक्षा नीति के आधार पर छात्र-छात्राओं को एबीसी आईडी कार्ड बनाना पड़ रहा हैं. एबीसी आईडी कार्ड बनाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि इस आईडी कार्ड बनाने के लिए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है. लिंक करने में काफी टाइम लग रहा है. इससे कई छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं एवं उनका भविष्य अंधकार में जा रहा हैं. इसे देखते हुए ही प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है और कोल्हन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में सुरूवाली हांसदा, अल्पना टुडू, नागी सोरेन, पवरा हांसदा, बंसती बास्के, सुनिता तियु समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-co-sent-notice-to-villager-munda-for-setting-up-garbage-disposal-plant-amid-protests-from-villagers/">चाईबासा

: ग्रामीणों के विरोध के बीच कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर सीओ ने ग्रामीण मुंडा को भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही