Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर रजक को मांग पत्र सौंपा. उप प्रमुख ने एसडीओ से आग्रह किया है कि अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदक विजेता खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reorganization-of-abvp-metropolitan-unit-dr-vinay-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष
एसडीओ ने कहा कि वैसे खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कारण निश्चित रूप से सम्मानित किया जाएगा. उप प्रमुख ने कहा की खिलाड़ियों के प्रतिभा की सम्मान होने से और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. अनुमंडल में काफी पदक विजेता खिलाड़ी हैं. उप प्रमुख अपने स्तर से अनुमंडल के पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द गणतंत्र दिवस समारोह समिति को सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reorganization-of-abvp-metropolitan-unit-dr-vinay-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष

बाबा तिलका मांझी की मनाई गई पुण्यतिथि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Baba-Tilka.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर शनिवार को वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर झामुमो नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा बाबा तिलका मांझी राजमहल क्षेत्र में संथाल विद्रोह शुरू किया था. इसे भी पढ़ें :  पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-distribution-of-worshiped-akshat-and-invitation-letter-from-ayodhya-among-the-villagers/">पाकुड़

: ग्रामीणों के बीच अयोध्या से आए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण
13 जनवरी 1785 को भागलपुर में बाबा तिलका मांझी को तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दी थी. उन्होंने बहुत कम समय पर जल, जंगल जमीन के अधिकार को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद किए थे. उनकी आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया. इस मौके पर करुणा कर महतो, अंपा हेंब्रम, दुर्गा चरण मुर्मू, विमल मार्डी, रॉविन हांसदा, चेतन हांसदा, सुशांत पातर, सनातन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reorganization-of-abvp-metropolitan-unit-dr-vinay-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष

घाटशिला जिप सदस्य ने नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Nali-Nirman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के गोपालपुर पंचायत के दाहीगोड़ा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शनिवार को घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने शिलान्यास किया. जिला पार्षद मद से एके मिश्रा के घर से लेकर लखन रेवनी का घर तक 6 लाख 20 हजार की लागत से 480 फीट नाली निर्माण किया जाना है. संवेदक मेसर्स मनीष कंस्ट्रक्शन के द्वारा कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reorganization-of-abvp-metropolitan-unit-dr-vinay-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष
इस मौके पर जिला पार्षद कर्ण सिंह ने कहा कि नाली नहीं रहने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता था और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी. उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में और भी कई समस्याएं है जिनका शीघ्र ही समाधान किया जाएगा. इस मौके पर पंसस चंदना महाकुड़, सुशील कुमार प्रसाद, मनीष बाल्मिकी, आदित्य कुमार, साहिल आनंद, एके मिश्रा, राम सागर चौधरी, राजू शर्मा, जयमंती देवी, लीला देवी, संजू देवी, ज्योति देवी, ममता देवी, संकुलता देवी, हर्ष रॉय, अभिषेक शुक्ला, ऋषभ शाह, प्रियांशु चौधरी, सोनू सिंह राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-fih-womens-hockey-olympic-qualifier-japan-beats-czech-republic-2-0/">रांचीः

FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर, जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया

पूर्व जिप सदस्य ने भूमि संरक्षण कार्यालय में जमकर मचाया हंगामा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-JIP-Sadasy-Hangama.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ की पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती सामंत ने शनिवार को घाटशिला स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में जमकर हंगामा मचाया. उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि जुनबनी पंचायत के हरिनधुकड़ी गांव के सरकारी तालाब खोदने को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक रामदास सोरेन ने अनुशंसा किया था. लेकिन तालाब का अनुशंसा विधायक रामदास सोरेन से हुआ है. इस पर आज तक क्यों नहीं पहल किया गया. काफी हंगामा मचाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि इस मामले में भूमि संरक्षण के वरीय पदाधिकारी ही बता सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reorganization-of-abvp-metropolitan-unit-dr-vinay-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष
भूमि संरक्षण के पदाधिकारी रविकांत रजक ने कहा कि जल्द भूमि संरक्षण के पंकज कुमार को भेजकर स्थल निरीक्षण करेंगे तथा कार्य भी शुरु होगा. ग्राम प्रधान मंगल मानकी का कहना है कि 6-7 महीना से पदाधिकारी टाल मटोल कर रहे है. लगातार ग्रामीणों के साथ कार्यालय का चक्कर काट रहे है. पर पदाधिकारी से मुलाकात नहीं हो रही है. सिर्फ फोन में बात हो रहा है. पूरा फाइल जमा करने के बावजूद भी अब तक फाइल नहीं भेजा गया कारण क्या है. यह बताने वाला कोई नहीं हैं. मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मंगल मानकी, उपमुखिया सुजन मन्ना देवाशीष मन्ना, माणिक मन्ना, साहेब पूर्ति, रबी मन्ना, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-dozens-of-women-joined-the-party-in-rjd-meeting/">चंदवा

: राजद की बैठक में दर्जनों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

बहरागोड़ा : ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-EVM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : शनिवार को प्रखण्ड-सह-अचंल कार्यालय बहरागोड़ा में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ गलवान घाटी के वीर शहीद गणेश हांसदा के मां कापरा हांसदा के द्वारा किया गया. वे प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत हैं. इसके तहत ईवीएम व वीवीपेड संचालन जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है. इसमें नागरिकों के द्वारा वोट डालकर कैसे मतदान होता है, इसकी जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-daughter-ankita-chaudhary-got-third-position-in-bpsc-exam/">धनबाद

: शिक्षक की बेटी अंकिता चौधरी को बीपीएससी परीक्षा में तीसरा स्थान
ईवीएम व वीवी पैड क्या है किस प्रकार सर्च करती है तथा मतदान कैसे होता है इसकी जानकारी दी गई. इस शुभारंभ कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पर्यवेक्षक, प्रखण्ड एवं अंचल के कर्मी, आम नागरिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही