Search

 
 
 

घाटशिला : दारोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर मऊभंडार ओपी के समक्ष किया प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : माझी पारगाना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन के नेतृत्व में सोमवार को अंबेडकर चौक से मऊभंडार ओपी तक जुलूस निकालकर ओपी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. ओपी प्रभारी रोहित कुमार से दारोगा अनिल कुमार पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. बहादुर सोरेन ने बताया कि मऊभंडार ओपी के दारोगा अनिल कुमार पर अब तक प्रशासन द्वारा करवाई नहीं की गई है जबकि 15 दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी को भी आवेदन देकर घटना के संबंध में जानकारी दी गई थी. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज ग्राम प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-car-rider-hit-bike-three-injured-condition-of-one-critical/">चांडिल

: कार सवार ने मारी बाइक को टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर

दारोगा पर वरीय पदाधिकारी ही कार्रवाई कर सकते हैं

ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वरीय पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है. कार्रवाई वरीय पदाधिकारी ही कर सकते हैं. ज्ञात हो कि दारोगा अनिल कुमार ने कॉलर पकड़कर अश्लील भाषा में जाति सूचक गाली गलौज किया था. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुधीर सोरेन, बादल चौधरी, दुला हेंब्रम, वागुन मुर्मू, रामधन सोरेन, जनजाति के जिला अध्यक्ष रानी सबरीन एवं विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही