Search

 
 
 

घाटशिला : छात्रों का अनशन समाप्त करने पहुंची डीईओ खुद हुई बेहोश

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मॉडल स्कूल धालभूमगढ़ के शिक्षक की लापरवाही के कारण 17 विद्यार्थियों का कक्षा 9वीं में पंजीकरण नहीं हो सका है. इससे नाराज छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक 3 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से बीआरसी कार्यालय धालभूमगढ़ के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए. भूख हड़ताल समाप्त कराने के लिए शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया बीआरसी कार्यालय पहुंची. वहां विद्यार्थियोंं व अभिभावकों के बातचीत के दौरान डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं. सूचना मिलते ही आनन-फानन में धालभूमगढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र प्रसाद अखौरी अपनी टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे. प्राथमिक जांच कर कई आवश्यक दवाएं दी. हालांकि तब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी होश में आने के बाद अपने साथ लाई दवा लेने के बाद स्वास्थ्य महसूस कर रही थीं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-rahul-gandhi-said-the-market-of-hatred-has-closed-the-shop-of-love-has-opened/">कर्नाटक

की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ… मोहब्बत की दुकान खुली..
उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि काफी गर्मी के कारण अचेत हुई या ब्लड प्रेशर के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जमशेदपुर जाकर गहन जांच कराएंगी. हालांकि बहुत जल्द सामान्य स्थिति में आने के बाद बच्चों तथा अभिभावकों को लिखित आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही