Search

 
 
 

घाटशिला : मऊभंडार के राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाया कान्हा का छठी महोत्सव

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार शिव मंदिर परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के छह दिन बाद छठी महोत्सव मनाया गया. बुधवार सुबह ही भगवान को स्वर्णरेखा नदी में स्नान कराने के पश्चात पुरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई. महिलाओं द्वारा सोहर गीत गए गए. छठी महोत्सव के दौरान दिन भर पूजा-अर्चना के बाद संध्या आरती हुई. इसके उपरांत स्थानीय कलाकार निर्मला शुक्ला द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. भजनों को सुन कर श्रद्धालु झूम उठे. इस दौरान भगवान के जयकारे भी गूंजते रहे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bjp-will-gherao-the-block-office-on-five/">चाकुलिया

: भाजपा पांच को प्रखंड कार्यालय का करेगा घेराव
[caption id="attachment_398601" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ghatshila-puja-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर परिसर में सोहर तथा भजन प्रस्तुत करती महिलाएं.[/caption] भगवान के छठी महोत्सव को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे रहे. इस अवसर पर देर रात तक महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. ज्ञात हो कि कृष्ण जन्माष्टमी के बाद से लगातार 6 दिनों तक राधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें आसपास की महिलाएं सुबह शाम पूजा अर्चना करने के लिए जुट रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही