Search

 
 
 

घाटशिला : अंतिम सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सावन की अंतिम सोमवारी पर घाटशिला के विभिन्न शिवालयों में लोगों ने भक्ती भाव से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. क्षेत्र के राजस्टेट, मऊभंडार, लालडीह, दहीगोड़ा, फुलडूंगरी आदि क्षेत्र के शिवालयों में पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा-अर्चना कराई. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव पार्वती मंदिर के पुजारी मायाराम पांडेय ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी होने पर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष की भीड़ लगी रही. 30 अगस्त को पूर्णिमा के बाद श्रावण मास समाप्त होगा. आस-पास के प्रसिद्ध शिवालय में भी लोग पदयात्रा कर जलाभिषेक करने पहुंचे. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव पार्वती मंदिर में संध्या भजन आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा मऊभंडार शिव मंदिर, काशीदा शिव मंदिर में शाम को भव्य श्रृंगार के साथ आरती के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-police-sent-the-accused-of-cattle-smuggling-to-jail/">गुड़ाबांदा

: पशु तस्करी के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही