Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ghatshila : सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सावन की अंतिम सोमवारी पर घाटशिला के शिवालयों में जलार्पण करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. हालांकि पिछले सोमवार की तुलना में इस सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ थोड़ी कम थी. इसका कारण था कि बंगाली समुदाय का सावन मास पिछले दो दिन पूर्व समाप्त हो गया था. गोपालपुर स्थित शिव मंदिर में पुजारी सनातन सतपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का जलाभिषेक कराया. कई शिवालयों में अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या के साथ-साथ आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया है. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव पार्वती मंदिर, मऊभंडार शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों को सावन की पूर्णिमा पर विद्युत साज-सज्जा भी की गयी है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-changing-india-celebrated-rakshabandhan-with-the-children-of-chaya-girls-home/">Chaibasa

: छाया बालिका गृह के बच्चों के संग चेंजिंग इंडिया ने मनाया रक्षाबंधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही