Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगा मरीजों का डायलिसिस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है. मंगलवार को विभागीय एजेंसी द्वारा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण कर वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाने के लिए स्थल का चयन किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने बताया कि डायलिसिस में कम से कम एक मरीज के लिए 400 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है वह भी पूरी तरह प्यूरीफायर पानी होनी चाहिए. इसके अलावा विधायक रामदास सोरेन के द्वारा पहले से ही विभाग को डायलिसिस सेंटर के लिए आवश्यक उपकरण आदि खरीदने के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है. डॉ. टुडू ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले माह से अनुमंडल के किसी भी मरीज को जमशेदपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बहुत कम पैसा में अनुमंडल अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस शुरू कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-morcha-met-the-governors-chief-secretary-handed-over-evidence-against-the-principal-of-the-co-operative-college/">जमशेदपुर

: राज्यपाल के मुख्य सचिव से मिला मोर्चा, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ सबूत सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही