Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आरबीआई पटना की ओर से डिजिटल बैंकिंग जागरुकता शिविर का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पटना की ओर से गुरुवार को नेताजी नगर भवन परिसर में ई- बात कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. मौके पर आरबीआई पटना के अधिकारी के अलावा बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अनुज अग्रवाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, प्रबंधक रविकांत चौधरी, अशोक कुमार, अमित पाल, आसियानी मानकी के अलावा बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न ब्रांच के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बर्फीली">https://lagatar.in/priyanka-chopra-enjoying-vacation-with-husband-and-daughter-amidst-snowy-hills/">बर्फीली

पहाड़ियों के बीच पति और बेटी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही प्रियंका चोपड़ा

महिलाओं से डिजिटल बैंकिंग के संबंध में पूछे गए सवाल

आरबीआई अधिकारियों ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग सेवा को और अधिक बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं से डिजिटल बैंकिंग के संबंध में कई सवाल पूछे गए. आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग समय की मांग है. इसके संबंध में अधिक से अधिक जानकारी लोगों को होनी चाहिए. महिलाओं ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग से पैसों का लेनदेन करने में काफी सहूलियत होती है घर बैठे चेक बुक लेने से लेकर अन्य सारे स्टेटमेंट भी लिया जा सकता है. एक तरह से कहा जाए तो बैंकिंग का सारा काम स्वयं कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golmuri-traffic-police-put-stickers-of-no-parking-on-28-vehicles/">जमशेदपुर

: गोलमुरी ट्रेफिक पुलिस ने 28 वाहनों पर लगाया नो पार्किंग का स्टीकर

2 खाताधारी के आश्रितों को भुगतान किया गया बीमा राशि 

हालांकि थोड़ी सावधानी रखने से जोखिम भी कम उठाना पड़ता है. इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत धालभूमगढ़ प्रखंड के शरंगासोल शाखा के 2 खाताधारी सुकलाल मंडी तथा सरवन मंडल की मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित चंचला मंडी तथा बसंती मंडल को 2-2 लाख रुपये का बीमा राशि भुगतान किया गया. दो महिलाओं को मुद्रा लोन तथा 8 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच कुल 20 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-minister-joba-majhi-inaugurated-girls-rbc-school-at-raikera-manoharpur/">किरीबुरू

: मनोहरपुर के रायकेरा में बालिका आरबीसी स्कूल का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही