Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दिलीप बेसरा ने हंसते-हंसते भारत भूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी : मार्डी

Ghatshila (Rajesh Chaubey) : शहीद दिलीप बेसरा के जयंती पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने समर्थकों के साथ शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. मार्डी ने कहा कि दिलीप बेसरा ने हंसते-हंसते भारत भूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी थी. उनके माता-पिता को प्रणाम करता हूं जिन्होंने ऐसे वीर बालक को जन्म दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-police-arrested-two-bike-thieves-recovered-two-stolen-bikes/">जमशेदपुर

: साकची पुलिस ने दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

कारगिल में हुए थे शहीद

जम्मू कश्मीर (अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख) के कारगिल में देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद दिलीप बेसरा का जन्म मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल गांव में पिता सिंगराय बेसरा माता फुलमनी बेसरा के घर में 16 फरवरी 1983 को हुआ था. 2006 में जम्मू-कश्मीर अब लद्दाख के कारगिल में दुश्मनों से संघर्ष में भारत भूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी. मौके पर किसान मोर्चा कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद, उप मुखिया सुजन मन्ना, सुबोध सिंह, मुकेश कुमार गिरी, फूफा बारीक डॉ नरेश महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही