Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में 10 जुलाई से इंटरमीडिएट में होगा डायरेक्ट एडमिशन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर गुरुवार को महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में महाविद्यालय के स्थाई शिक्षक, इंटरमीडिएट के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में इंटर में नामांकन हेतु तिथि का निर्धारण, मार्क्स का निर्धारण एवं आंशिक शुल्क वृद्धि पर विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन हेतु प्रोस्पेक्टस का वितरण 8 जुलाई से प्रारंभ होगा. इंटरमीडिएट कला, वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों में डायरेक्ट एडमिशन 10 जुलाई से प्रारंभ होगा. इंटरमीडिएट कला में सीधा नामांकन 60 प्रतिशत और उससे अधिक मार्क्स वालों का लिया जाएगा. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में किसी भी श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थी नामांकन ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-executive-engineers-talks-with-displaced-people-failed-agitation-continues/">चांडिल

: विस्थापितों के साथ कार्यपालक अभियंता की वार्ता विफल, आंदोलन जारी

10 से 20 जुलाई तक होगा डायरेक्ट एडमिशन

डायरेक्ट एडमिशन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक होगा. कला संकाय में जिन छात्रों को 60 प्रतिशत से कम अंक है वे अपना नामांकन का आवेदन महाविद्यालय में जमा करेंगे. डायरेक्ट नामांकन की तिथि समाप्ति के बाद बचे हुए सीट पर मेरिट लिस्ट निकालकर नामांकन लिया जाएगा. यह नामांकन प्रक्रिया 27 जुलाई तक चलेगा. बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि एक अगस्त से 11वीं कक्षा का विधिवत वर्ग संचालन प्रारंभ हो जाएगा. प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि नामांकन से पूर्व नामांकन प्रपत्र का सत्यापन करवाना होगा. सत्यापन हेतु महाविद्यालय के कमरा संख्या 24 में तीनों संकाय के शिक्षक दिन के 10 बजे से 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. इस कार्य हेतु प्राचार्य ने इंटर के शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे समय से कमरा संख्या 24 में उपस्थित रहें ताकि विद्यार्थियों को सत्यापन करवाने में कठिनाई ना हो. बैठक में मुख्य रूप से स्थाई शिक्षक, निबंधित शिक्षक, इंटरमीडिएट शिक्षक, कर्मचारी के साथ विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही