Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गंधनिया में दो बाइक में सीधी टक्कर, चार युवक जख्मी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के दामपाड़ा इलाके में गंधनिया मोड़ पर मंगलवार की शाम को दो बाइक में सीधी टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए. चारों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. घायलों में गंधनिया बांधडीह के 18 वर्षीय भादो राम सोरेन, कालापाथर के 24 वर्षीय नंदलाल गोराई, चुनूडीह के 35 वर्षीय जब्बार अंसारी और दाहिगोड़ा सर्कस मैदान निवासी 30 वर्षीय युवक गोबरा शामिल हैं. अनुमंडल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज डॉ एसके झा ने किया. घायल गोबरा, भादो राम सोरेन और जब्बार अंसारी को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. तीनों के सिर में गंभीर चोट आयी है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-bdo-inspected-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya/">खरसावां

: बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही