Search

 
 
 

घाटशिला : गालूडीह में भाजपा महिला मंडल की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

 
Ghatshila : प्रखंड के गालूडीह में मंगलवार को भाजपा महिला मंडल गालूडीह मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष ममता रानी महातो अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माला डे एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड़ मौजूद थीं. बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श हुई. बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला डे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है और महिलाएं वर्तमान समय में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-unknown-womans-body-found-hanging-from-tree-police-is-investigating/">जादूगोड़ा

: पेड़ से लटकता अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस कर रही है जांच
महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं भी चल रही हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाएं जुड़ कर आत्मनिर्भर भी बन रही हैं . बैठक का संचालन सुनीता महतो ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संध्या रानी महतो ने किया. बैठक में जिला प्रभारी ज्योस्तनामयी बेरा, जिला महामंत्री कृष्णा पाल, जिला सदस्य सोनी देवी, जिला महामंत्री हाराधन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप शर्मा समेत मंडल के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही