Search

 
 
 

घाटशिला : पंसस की बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य एवं कृषि विषय पर हुई चर्चा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, बिजली समेत अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक में कृषि विभाग की ओर से जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रह्लाद पुष्टी ने सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न प्रकार के योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने को लेकर सरकार काफी योजना का संचालन कर रही है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-flag-march-led-by-asp-regarding-bakrid-2/">कोडरमा

: बकरीद को लेकर एएसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च
जानकारी के अभाव में किसान लाभ नही ले पा रहे है. पंचायत प्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है को वह अपने पंचायत के किसानों को यह लाभ दिलाए. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से पंसस ने जानकारी मांगी कि बारिश के दिनों में सांप काटने की घटना में बेतहाशा वृद्वि हो जाती है. ऐसे में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पूर्ण मात्रा में एन्टी स्नैक वेनम मौजूद है कि नहीं, साथ ही एन्टी रैबिज की उपलब्धता से संबंधित जानकारी दें. इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि अस्पताल में एन्टी स्नैक वेनम एवं एन्टी रैबिज दोनों उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-flag-march-led-by-asp-regarding-bakrid-2/">कोडरमा

: बकरीद को लेकर एएसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च
बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के बीईईओ सुबोध कुमार राय ने कहा कि वर्तमान में स्कूलों में ड्रॉप आउट बच्चों को लाने को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. इससे पंसस के साथ-साथ मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अभिभावकों के सहयोग की जरुरत है. बैठक के दौरान बीडीओ कुमार एस अभिनव ने भी विकास योजनाओं को लेकर पंसस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. मौके पर उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू, पंसस पियू सिन्हा, जगन्नाथ कालिंदी, शीला गोप समेत कई पंसस मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही