Search

 
 
 

घाटशिला : खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ बनटोला में मनाया गया दिशोम बाहा बोंगा पर्व

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ बनटोला (चेंगजोड़ा) में दिशोम बाहा बोंगा पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नायके गोपीनाथ मुर्मू ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना की. उसके बाद महाप्रसाद के रूप में सोड़े का वितरण किया गया. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र से आए नृत्य मंडलियों ने बाहा नृत्य प्रस्तुत किया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में बाहा बोंगा का आयोजन किया गया था. इसमें बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता बाबुलाल सोरेन उपस्थित थे. बाहा बोंगा का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-command-of-tatanagar-station-was-in-charge-of-women-employees/">जमशेदपुर

: महिला कर्मचारियों के जिम्मे रही टाटानगर स्टेशन की कमान

काफी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

दक्षिण अफ्रीका से आए देलितशु भी बाहा बोंगा में शामिल हुए. देलितशु ने कहा कि ``रियली बाहा बोंगा इज अ फेस्टिवल ऑफ फ्लावर". कहा कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति बेमिसाल है. जनजातियों में प्रकृति के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव है. प्रकृति के प्रति गहरा लगाव और जुड़ाव है. गीत संगीत और नृत्य शैली ऐतिहासिक है. इस मौके पर जाहेर गाड़ के संस्थापक कुनाराम मुर्मू की धर्मपत्नी फुलमनी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हेमंत मुंडा, शिवनाथ मांडी, प्रमुख सुशीला टुडू, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व प्रमुख हीरामणि मुर्मू, जाहेर गाड़ समिति के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू, सचिव शांखो मुर्मू, मंगल मुर्मू,भादो मांडी, रामसाय सोरेन, फागु सोरेन, बिशु टुडू, दोरगा सोरेन, सोरेन ने सक्रिय भूमिका निभायी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही