Search

 
 
 

घाटशिला : सर्कस मैदान में दो मार्च से लगेगा डिजनीलैंड मेला, झूले के मिलेंगे कई ऑप्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हिन्दुस्तान का मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड पहली बार घाटशिला सर्कस मैदान में गुरुवार से प्रारंभ होने जा रहा है. डिजनीलैंड का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, घाटशिला के पार्षद करण सिंह, गोपालपुर पंचायत के मुखिया सांखी हांसदा संयुक्त रूप से करेंगे. घाटशिला में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड जैसा बड़ा आयोजन पहली बार हो रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sdm-office-will-be-included-in-civil-court-premises/">आदित्यपुर

: एसडीएम ऑफिस सिविल कोर्ट परिसर में होगा शामिल

हेन्डलूम और हेन्डी क्राफ्ट की दुकानें लगेगी

जानकारी देते हुए फन वर्ल्ड के संयोजक चन्द्रशेखर पर्वत और शत्रुघन गिरि ने बताया कि इस फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) में मिनी भारत की एक झलक दिखेगी. जहां हिन्दुस्तान के हर प्रांत के परिधान एवं हेन्डी क्राफ्ट के सामान उपलब्ध रहेंगे. यह फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) एक ऐसा समूह है जो बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराता है. पर्वत ने बताया कि इस वर्ष डिजनीलैंड में बच्चों के लिए विशेषकर जो झूले लगाये जा रहें हैं उनमें वाटर बोट, हेलीकॉप्टर लगया जा रहा है. इसके साथ ही बड़ों (वयस्क) को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष आकर्षक झूले लगाये जायेंगे. स्टाईल ऑफ मन, ब्रेक डान्स, ड्रेगन ट्रेन, टोरा-टोरा द्वारा लोगों का भरपूर मनोरंजन करने का प्रयास किया जायेगा. फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) में हेन्डलूम एवं हेन्डी क्राफ्ट की अनेक तरह की दुकानें लगेगी. मेले में घुमने तथा खरीदारी करने के साथ उपभोक्ताओं को जायकेदार नास्ते एवं भोजन का रेस्टोरेन्ट भी फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) परिसर में उपलब्ध रहेगा. संवाददाता सम्मेलन में मेले के संयोजक चन्द्रशेखर पर्वत, शत्रुघन गिरि और कौशल पर्वत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-design-your-dream-career-in-hotel-management-at-nsu/">जमशेदपुर

: एनएसयू में होटल मैनेजमेंट में करें अपना ड्रीम करियर डिजाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही