Search

 
 
 

घाटशिला : आर्थिक तंगी से परेशान सबर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिति पंचायत अंतर्गत छतरडांगा गांव निवासी जुपू सबर (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार को उसका शव घर से लगभग 500 फीट दूर पहाड़ के ऊपर केद पेड़ पर साड़ी के सहारे लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में जुपू सबर की पत्नी सोमवारी सबर ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से खेत में काम करने जा रही थी. उसका पति घर में ही रहता था. वह कब घर से निकलकर पहाड़ पर चला गया और फांसी लगा ली इसकी जानकारी उसे नहीं है. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है. हालांकि यह मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जुपू सबर ने फांसी क्यों लगाई. जबकि उनकी पत्नी आर्थिक तंगी होने की बात कह रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-womans-condition-critical-due-to-snakebite-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही