Search

 
 
 

घाटशिला : बांधडीह गांव में चार गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कालचिति पंचायत के बांधडीह गांव में रविवार को चार गांव के 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर राजकुमार सिंह ने कहा कि शीत लहर को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने आग्रह किया था. ठंड से वृद्ध वृद्धाओं, दिव्यांगों और असहायों को निजात दिलाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष घाटशिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू के आग्रह पर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जाता है. इस मौके पर उप मुखिया सुजन मन्ना, उप मुखिया रूपेश दुबे, जगदीश अग्रवाल, अनिरुद्ध कैबर्त, अर्जुन भुइयां समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-bike-collision-near-bagh-e-jamshed-bike-driver-serious/">जमशेदपुर

: बाग-ए जमशेद के पास कार-बाइक में टक्कर, बाइक चालक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही