Search

 
 
 

घाटशिला : 151 किसानों के बीच 42.55 लाख का केसीसी ऋण का हुआ वितरण

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय के सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक रामदास सोरेन सहित घाटशिला प्रखंड के तीनों जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में  151 लोगों के बीच 42 लाख 55 हजार रुपये का ऋण वितरण किया गया. मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के उत्थान को लेकर वचनबद्ध है. हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में किसानों को केसीसी से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-severe-lack-passenger-facilities-at-jagannathpur-bus-stop/">बहरागोड़ा

: जगन्नाथपुर बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव  

समय पर खाद बीज लेकर अच्छी पैदावार करें

पूरे प्रखंड में अब तक 15346 किसानों का निबंधन किया जा चुका है. इसमें से 13463 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं. वर्ष 2022-23 में 275 किसानों को केसीसी से जोड़ा गया. उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार आपको ऋण दे रही है. आप सब समय पर खाद बीज लेकर अच्छी पैदावार करें इसके बाद समय पर बैंकों से लिया गया  ऋण का भुगतान करें. बैंक से संपर्क कर रखें तो जानकारी मिलते रहेगी की किसान हित के लिए और क्या योजनाएं हैं. मौके पर जिला परिषद सदस्य करण सिंह, दिव्यानी मुर्मू, सुभाष सिंह, सीओ राजीव कुमार, प्रमुख सुशीला टूडू, झामुमो नेता सरवन अग्रवाल, जगदीश भगत, काजोल डॉन, सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-salutes-its-founding-member-dr-mukherjee-on-his-sacrifice-day/">चक्रधरपुर

: भाजपा ने बलिदान दिवस पर अपने संस्थापक सदस्य डॉ. मुखर्जी को किया नमन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही